देहरादून: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुनीता विद्यार्थी ने मंडल अध्यक्ष घोषित होने को लेकर कहा, जल्द होगी जिला अध्यक्षों की भी नियुक्ति
भाजपा ने दून महानगर के 11 मंडल के अध्यक्ष घोषित किए है।बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता सुनीता विद्यार्थी का कहना है कि बीजेपी में संगठनात्मक चुनाव होते है और मंडल अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। जिसके बाद अब जिलाध्यक्षों की प्रक्रिया गतिमान है। जल्द ही जिलाध्यक्षों की सूची अन्य जिलों से आने के बाद सभी जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति करदी जाएगी।