बहरोड़: बहरोड़ बायपास पर हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से वेल्डिंग मिस्त्री की मौत, परिवार में छाया मातम
Behror, Alwar | Apr 13, 2026 बहरोड़ कस्बे के बायपास रोड पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार वेल्डिंग मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव हमींदपुर निवासी संदीप के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, संदीप नारनौल रोड पर गैस वेल्डिंग का काम करता था और रविवार शाम काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान बायपास रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।