सोहागपुर: मेडिकल कॉलेज शहडोल में एंटी-रैगिंग जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने ली अनुशासन की शपथ
चिकित्सा महाविद्यालय में एंटी-रैगिंग और अनुशासन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। अधिष्ठाता डॉ. गिरीश बी. रामटेके ने रैगिंग पर जीरो टॉलरेंस नीति की बात कही और नैतिक मूल्यों के महत्व पर जोर दिया। डॉक्टरों ने रैगिंग के मानसिक व सामाजिक दुष्परिणाम बताए। सोहागपुर थाना प्रभारी अरुण पाण्डेय ने इसे दंडनीय अपराध बताते हुए कानूनी जानकारी दी।