मुज़फ्फरनगर: महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर लोकसभा चुनाव को लेकर सेक्टर और जोन प्रभारियों के साथ जिलाध्यक्ष ने की बैठक
बुधवार को लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सेक्टर एवं जोन प्रभारियों के साथ जिलाध्यक्ष जिया चौधरी के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चरथावल, खतौली, बुढ़ाना, सदर विधानसभा के सभी सेक्टर एवं जोन प्रभारियों के साथ बैठक करते हुए सभी को चुनाव की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी समाजवादी पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का काम करें।