महुआ: महुआ के छितरौली में खाना बनाते समय आग लगने से हजारों की संपत्ति जली, स्थानीय लोगों ने आग पर पाया काबू
Mahua, Vaishali | Apr 23, 2026 महुआ के छितरौली में खाना बनाने के दौरान अचानक आग लगने से हजारों की संपत्ति जल कर खाक हो गई मामले में पीड़ित ने गुरुवार को 3:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि लड़की की शादी के लिए कपड़ा सहित अन्य सामग्री घर में रखा हुआ था जो इस घटना में जलकर खाक हो गया घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक सारा संपत्ति जलकर खराब हो चुका था