लखीसराय: नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी बिशनपुर पुल पर सड़क हादसे में मृत चालक की हुई पहचान सदर अस्पताल में किया गया पोस्टमार्टम।
नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी बिशनपुर पुल पर दो ट्रक के आमने-सामने भीषण टक्कर में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जिसकी सूचना पाकर नगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल लाया गया जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया। मृतक की पहचान हाजीपुर जिले के थाना गौसपुर जंदाहा निवासी मुन्नीलाल राय के पुत्र अविनाश कुमार राय के रूप मैं की गई।