लखीसराय: कवैया रोड से एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई मामलों में है नामजद
कवैया रोड से एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान कवैया निवासी धोबी यादव का पुत्र पवन यादव है।कवैया थानाध्यक्ष ने बताया की पवन यादव पर उत्पाद थाना में लगभग पांच मामले दर्ज हैं। जबकि कवैया थाना में लगभग आठ। उन्होंने आगे बताया कि उक्त व्यक्ति का आपराधिक इतिहास रहा है। विगत दो दिन पूर्व कवैया से पकड़े गए 500 लीटर शराब की भी तस्करी करता था।