लखीसराय: नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 रजौना चौकी में करंट लगने से वार्ड पार्षद के पुत्र की हुई मौत
नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या1रजौना चौकी गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई मृतक की पहचान नगर परिषद वार्ड संख्या एक के वार्ड पार्षद राधा देवी के पुत्र धीरज पासवान के रूप में हुई है।बताया जा रहा कि घर के बगल में बिजली के पोल पर तार जोड़ने के दौरान करंट की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए व अस्पताल आने के दौरान बीच रास्ते मेंही मौत हो गई।