शाजापुर: कोतवाली थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज, पति सहित दो पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप
शाजापुर कोतवाली पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। बेरछा रोड मनोरमा पर रहने वाली ममता भिलाला ने अपने पति शिवनारायण और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।