शाजापुर: शाजापुर टूकराना जोड़ पर बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, घटना में बाइक सवार की मौत
शाजापुर बुधवार को दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार टूकराना जोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक शाजापुर से सारंगपुर की ओर जा रहा था तभी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनू नायक जाति बंजारा जलोदा के रूप में हुई है।