शाजापुर: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरे होने पर बेरछा में विशाल भंडारा हुआ आयोजित, विधायक हुए शामिल
सनातनी धर्म के आराध्य भगवान श्री राम जी की प्रतिमा की अयोध्या में भव्य प्राण प्रतिष्ठा को आज 22 जनवरी को पूरा 1 साल हो गया है ।सनातनी लोग हर्षोल्लास के साथ प्रथम वर्षगांठ को मना रहे हैं। बेरछा में इस अवसर पर श्री राम जन सेवा समिति के बैनर तले स्टेशन प्रांगण में स्थित प्रभावेश्वरी माता मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है ।