सहारनपुर: सहारनपुर के एसपी देहात सागर जैन का हुआ ट्रांसफर, प्रयागराज में मिली नई तैनाती, मयंक पाठक होंगे नए एसपी देहात
उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत एस पी देहात सागर जैन का तबादला आदेश गुरुवार रात्रि 8:00 बजे जारी किया। सहारनपुर में एसपी देहात के रूप में उन्होंने अपराध नियंत्रण अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जिससे स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई। अब वे प्रयागराज कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात होंगे।