मुरादाबाद: सिविल लाइन पुलिस ने एक नामी बदमाश को किया गिरफ्तार, मेडिकल के लिए लाया जिला अस्पताल
एसएसपी के निर्देश अनुसार चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत इंस्पेक्टर सिविल लाइन राम प्रसाद को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भगतपुर निवासी एक नामी बदमाश सलीम को एक तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल के लिए सिविल लाइन स्थित जिला अस्पताल लाया गया है। जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।