मुरादाबाद: कटघर थाना पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
कटघर थाना क्षेत्र निवासी बॉबी सैनी ने बताया कि 13 फरवरी की रात के समय दो अज्ञात चोरों द्वारा उनके मकान में घुसकर ₹26000 नकद और कीमती गहने चुरा लिए गये थे। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गयी थी। कटघर थाना पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।