शाहजहांपुर: डीएम ने कहा, लापरवाही पर नपेंगे अफसर, निस्तारण के समय जीपीएस फोटो अनिवार्य
शाहजहांपुर। तहसील सदर में शनिवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन हुआ। डीएम ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों को गलत तरीके से ‘स्पेशल क्लोज’ करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि अब जांच अधिकारी को मौके पर शिकायतकर्ता के साथ जीपीएस लोकेशन वा