बलियापुर: केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम में हुए शामिल
पराजन्य बी.एड कॉलेज में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” कार्यक्रम का आयोजन सोमवार की दोपहर 12:30 बजे किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ शामिल हुए।कार्यक्रम में मंत्री संजय सेठ ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक का संकल्प है।