गढ़वा: अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: चार भट्ठियां ध्वस्त, 120 लीटर शराब बरामद
Garhwa, Garhwa | May 5, 2026 गढ़वा जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा सख्त एवं निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार तथा अधीक्षक उत्पाद संजीत देव के पर्यवेक्षण में मंगलवार को एक विशेष छापेमारी अभियान संचालित किया गया। यह अभियान बरडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम सुखनदी एवं मझिआंव थाना क्षेत्र