गोरौल: नगर पंचायत गोरौल में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु कर्मचारियों के लिए क्षमता वर्धन कार्यक्रम आयोजित
नगर पंचायत गोरौल में सफाई व्यवस्था को सुदढ बनाने को लेकर मंगलवार को 3 बजे दिन में सफाई कर्मचारियों के लिये क्षमता वर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सफाई कर्मियों को व्यक्तिगत स्वच्छता एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के विभिन्न उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।