मेरठ: लोहिया नगर में कब्रिस्तान के पास तहखाने में चल रही मौत का सामान बनाने की फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार
Meerut, Meerut | Apr 26, 2026 मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मौत का सामान बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। अलीपुर इलाके में कब्रिस्तान के पास स्थित एक मकान के तहखाने में चल रही इस फैक्ट्री से पुलिस ने 8 तैयार पिस्टल, 3 अधबनी पिस्टल और भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।