कोडरमा: ज़िले में अतिवृष्टि से निपटने के लिए DC और SP ने संयुक्त आदेश जारी किया
भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केन्द्र, राँची द्वारा राज्य में भारी बारिश को लेकर हाई एलर्ट जारी की गई है। उक्त के आलोक में कोडरमा जिला में अतिवृष्टि के कारण आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु उपायुक्त श्री ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक श्री अनुदीप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से आदेश जारी किया गया है।