बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में DM की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक हुई, कई निर्देश दिए गए
कार्यालय कक्ष में DM तुषार सिंगला की अध्यक्षता में गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे आगामी विधानसभा चुनाव- 2025 को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान चुनाव को लेकर गठित विभिन्न कोषांगों की बिंदुवार समीक्षा की गई. इस मौके पर डीएम ने कहा कि सभी कोषांग के संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने कार्य शुरू कर दें. जिससे कि चुनाव के वक्त किसी प्रकार की परेशानी ना हो.