बेगूसराय: रतनपुर में आयोजित राम महायज्ञ का केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया उद्घाटन, महापौर भी रहीं उपस्थित
रतनपुर में 12 जून से 20 जून तक आयोजित होने वाले राम महायज्ञ का केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने गुरुवार की सुबह 11:00 बजे उद्घाटन किया है. इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि श्रीराम महायज्ञ होना सनातन संस्कृति का धरोहर है. उन्होंने कहा कि अपने संस्कृति की रक्षा करने के लिए यज्ञ करना अच्छी बात है.