हेरहंज: दुर्गा पूजा पंडालों का एसपी ने किया निरीक्षण, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील,जयंती सह सम्मान समारोह में भी लिया भाग
हेरहंज थाना क्षेत्र में श्री दुर्गा पूजा के मद्देनजर शुक्रवार को लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने नवादा और हेरहंज के घूरे स्थित दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ने पूजा पंडाल में माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद पूजा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक का अंगवस्त्र से सम्मानित किया l