सिमडेगा: सर्पदंश के मामले में झाड़फूंक को लेकर सिमडेगा सिविल सर्जन ने लोगों से किया अपील कहा समय पर लाएं अस्पताल
सिमडेगा जिले भर में बढ़ती सांप काटने के मामले पर अंधविश्वास की वजह से लोग झाडफूंक का सहारा ले रहे हैं और लेट से अस्पताल लाने पर मरीज की मौत हो रही है। इधर इस मामले में रविवार 11 बजे सिमडेगा सिविल सर्जन डॉक्टर सुंदर मोहन सामाद ने लोगों को अंधविश्वास में ना पड़कर समय पर अस्पताल लाने की बात कही ताकि मरीज की जान बच सके।