मुरैना नगर: लेखपाल नियुक्ति पर पार्षदों का महापौर के खिलाफ मोर्चा, चंबल भवन में आयुक्त को सौंपा ज्ञापन,कार्रवाई नहीं तो भूख हड़ताल।
मुरैना नगर निगम कार्यालय में लेखपाल नियुक्ति को लेकर विवाद बढ़ गया है। भाजपा, कांग्रेस और बसपा के एक दर्जन से अधिक पार्षदों ने आज चंबल भवन पहुंचकर संभागीय आयुक्त सुरेश कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने नियुक्ति प्रक्रिया को नियम विरुद्ध बताते हुए महापौर पर गंभीर आरोप लगाए। तीन दिन में कार्रवाई नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी गई है।