Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
No video available

जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान मैं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जीके परनिर्माण, दिवस पर उन को सच्ची श्रद्धांजलि दी

Hardoi, Hardoi | Dec 7, 2021

MORE NEWS

सोना-चांदी लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार

हरदोई जिले में सर्राफा व्यापारी से हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज छह दिन के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, एक कार, मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले की बड़ी सफलताओं में माना जा रहा है।जानकारी के अनुसार, 17 जून 2026 की शाम थाना कासिमपुर क्षेत्र के हसनापुर निवासी मोहम्मद नसीम अपनी सर्राफा दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल फोन लूट लिया था। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी और पुलिस के सामने जल्द खुलासे की चुनौती थी।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम की निगरानी में स्वाट, एसओजी, सर्विलांस और थाना कासिमपुर पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन किया गया। टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।23 जून की रात निगोहिया रोड पर घेराबंदी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सत्यपाल मौर्य, अमित सिंह, मुजीब, अभिषेक उर्फ कल्लू और रोहित तिवारी के रूप में हुई है। 

*लूटे गए आभूषणों को गलाकर बेचने की तैयारी में थे*

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि वे लूटे गए आभूषणों को गलाकर बेचने की तैयारी में थे।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 848 ग्राम चांदी के आभूषण, 23 ग्राम 480 मिलीग्राम सोने के आभूषण, एक मोबाइल फोन और 2500 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त एक ब्रेजा कार और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। तलाशी के दौरान पांच अवैध तमंचे और 11 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए, जिसके चलते आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग से कार्रवाई की गई है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सत्यपाल, अभिषेक उर्फ कल्लू और मुजीब के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट, चोरी, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। पुलिस अब मामले की विवेचना को आगे बढ़ाते हुए आरोपियों के अन्य आपराधिक संबंधों और गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

सोना-चांदी लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार हरदोई जिले में सर्राफा व्यापारी से हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज छह दिन के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, एक कार, मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले की बड़ी सफलताओं में माना जा रहा है।जानकारी के अनुसार, 17 जून 2026 की शाम थाना कासिमपुर क्षेत्र के हसनापुर निवासी मोहम्मद नसीम अपनी सर्राफा दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल फोन लूट लिया था। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी और पुलिस के सामने जल्द खुलासे की चुनौती थी।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम की निगरानी में स्वाट, एसओजी, सर्विलांस और थाना कासिमपुर पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन किया गया। टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।23 जून की रात निगोहिया रोड पर घेराबंदी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सत्यपाल मौर्य, अमित सिंह, मुजीब, अभिषेक उर्फ कल्लू और रोहित तिवारी के रूप में हुई है। *लूटे गए आभूषणों को गलाकर बेचने की तैयारी में थे* पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि वे लूटे गए आभूषणों को गलाकर बेचने की तैयारी में थे।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 848 ग्राम चांदी के आभूषण, 23 ग्राम 480 मिलीग्राम सोने के आभूषण, एक मोबाइल फोन और 2500 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त एक ब्रेजा कार और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। तलाशी के दौरान पांच अवैध तमंचे और 11 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए, जिसके चलते आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग से कार्रवाई की गई है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सत्यपाल, अभिषेक उर्फ कल्लू और मुजीब के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट, चोरी, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। पुलिस अब मामले की विवेचना को आगे बढ़ाते हुए आरोपियों के अन्य आपराधिक संबंधों और गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

Hardoi, Hardoi | Jun 23, 2026

दिनांक 16.06.2026 से दिनांक 19.06.2026 तक जनपद प्रयागराज में आयोजित उ0प्र0 पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता में जनपद हरदोई से खो-खो में प्रतिभाग करने वाली म0का0 दीपाली द्वारा प्रथम, का0 अभिषेक कुमार, का0 लोकेश यादव व का0 विकास भाटी द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुलिस अधीक्षक जनपद हरदोई द्वारा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन एवं प्रशंसा करते हुए प्रदत्त प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया व उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई ।
@Uppolice @dgpup @adgzonelucknow @Igrangelucknow

दिनांक 16.06.2026 से दिनांक 19.06.2026 तक जनपद प्रयागराज में आयोजित उ0प्र0 पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता में जनपद हरदोई से खो-खो में प्रतिभाग करने वाली म0का0 दीपाली द्वारा प्रथम, का0 अभिषेक कुमार, का0 लोकेश यादव व का0 विकास भाटी द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुलिस अधीक्षक जनपद हरदोई द्वारा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन एवं प्रशंसा करते हुए प्रदत्त प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया व उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई । @Uppolice @dgpup @adgzonelucknow @Igrangelucknow

Hardoi, Uttar Pradesh | Jun 23, 2026

#HardoiPolice
थाना सुरसा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 201/26 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित 06 अभियुक्तो को चोरी की गयी सोलर प्लेट, एक पिकअप डाला व एक अदद मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में-
#UPPolice https://t.co/UzgfP5wuNG

#HardoiPolice थाना सुरसा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 201/26 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित 06 अभियुक्तो को चोरी की गयी सोलर प्लेट, एक पिकअप डाला व एक अदद मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में- #UPPolice https://t.co/UzgfP5wuNG

Hardoi, Uttar Pradesh | Jun 23, 2026

UP- मुजफ्फरनगर के SSP संजय वर्मा के हाथ में जो हथियार है उससे जानवरों की तरह बंधक बनाये गये मजदूरों को टार्चर किया जाता था. 

अंकित बालियान नाम के गुंडे ने अपनी दोना फैक्ट्री में एक दर्जन मजदूर कई साल से बंधक बनाये हुए थे. उनको कुछ घंटे पहले मुक्त कराया गया तो उनकी हालत जानवरों से बदतर थी. 

किसी के शरीर पर बेतहाशा चोटों के निशान थे तो किसी को मार-मारकर हाथ-पांव सुजा दिये गये थे. फैक्ट्री में काम के बाद लॉकअप में मजदूरों को बंद रखा जाता था. 24 घंटे में एक बार खाना मिलता था और खाने में होती थी चोकर की रोटी, नमक और हरी मिर्च. यूपी के अलग-अलग इलाकों से इन मजदूरों को 12 हजार रूपये वेतन का लालच देकर लाया गया था. 

पुलिस जांच में यह भी पाया गया कि अंकित बालियान की थर्ड डिग्री से टार्चर करके 3 मजदूरों को मार डाला. मारे गये एक मजदूर की शनाख्त कर ली गयी है.

UP- मुजफ्फरनगर के SSP संजय वर्मा के हाथ में जो हथियार है उससे जानवरों की तरह बंधक बनाये गये मजदूरों को टार्चर किया जाता था. अंकित बालियान नाम के गुंडे ने अपनी दोना फैक्ट्री में एक दर्जन मजदूर कई साल से बंधक बनाये हुए थे. उनको कुछ घंटे पहले मुक्त कराया गया तो उनकी हालत जानवरों से बदतर थी. किसी के शरीर पर बेतहाशा चोटों के निशान थे तो किसी को मार-मारकर हाथ-पांव सुजा दिये गये थे. फैक्ट्री में काम के बाद लॉकअप में मजदूरों को बंद रखा जाता था. 24 घंटे में एक बार खाना मिलता था और खाने में होती थी चोकर की रोटी, नमक और हरी मिर्च. यूपी के अलग-अलग इलाकों से इन मजदूरों को 12 हजार रूपये वेतन का लालच देकर लाया गया था. पुलिस जांच में यह भी पाया गया कि अंकित बालियान की थर्ड डिग्री से टार्चर करके 3 मजदूरों को मार डाला. मारे गये एक मजदूर की शनाख्त कर ली गयी है.

Hardoi, Hardoi | Jun 23, 2026

सर्राफा व्यापारी से हुई सनसनीखेज लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, ब्रेज़ा कार, बाइक और अवैध असलहों के साथ 5 शातिर लुटेरे गिरफ्तार
.
#हरदोई: जनपद के थाना कासिमपुर क्षेत्र में बीते 17 जून को एक सर्राफा व्यापारी से हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का हरदोई पुलिस ने महज़ कुछ ही दिनों में सफल अनावरण कर दिया है। स्वात, सर्विलांस, एसओजी (SOG) और थाना कासिमपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने निगोहिया रोड पर घेराबंदी करके घटना से संबंधित 05 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इनके पास से भारी मात्रा में लूटे गए सोने-चांदी के अधगले आभूषण, नगदी, अवैध असलहे और घटना में प्रयुक्त एक ब्रेज़ा कार व मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
क्या थी पूरी घटना?
दिनांक 17 जून 2026 को मो० नसीम पुत्र नसीर, निवासी हसनापुर (थाना कासिमपुर, जनपद हरदोई), जिनकी घुघैरा चौराहे पर सोने-चांदी की दुकान है, शाम करीब 7:00 बजे अपनी दुकान बंद करके अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में जमुनिया चौराहे से आगे ग्राम रसूलपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर दो अज्ञात मोटरसाइकिलों पर सवार 4 अज्ञात व्यक्तियों ने नसीम से जेवरातों और एक मोबाइल फोन से भरा बैग छीन लिया था और मौके से फरार हो गए थे। इस संबंध में वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कासिमपुर पर मु०अ०सं० 250/26 धारा 309(4) बीएनएस (BNS) पंजीकृत किया गया था, जिसमें विवेचना के दौरान धारा 312(2)/317(3) बीएनएस की वृद्धि की गई।

निगोहिया रोड पर घेराबंदी कर दबोचे गए बदमाश
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई द्वारा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के नेतृत्व में 4 टीमें गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। पुलिस टीमें लगातार सीसीटीवी (CCTV) फुटेज, आसपास के लोगों से पूछताछ और सर्विलांस की मदद से सुराग तलाश रही थीं। इसी दौरान आज दिनांक 23 जून 2026 की रात्रि को मुखबिर द्वारा सटीक सूचना दी गई कि उपरोक्त लूट की घटना से संबंधित अभियुक्तगण आसू तिराहा संडीला की तरफ से आ रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा निगोहिया रोड पर घेराबंदी की गई। उसी दौरान एक कार व मोटरसाइकिल पर कुछ व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए, जिनको पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया तो दोनों वाहनों पर सवार व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया। लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर दोनों वाहनों पर सवार कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता:
 1.सत्यपाल मौर्या पुत्र मैकू (निवासी ग्राम सुन्दरपुर, थाना संडीला, जनपद हरदोई)
 2.अमित सिंह पुत्र राजेश सिंह (निवासी ग्राम खसरौल, थाना अतरौली, जनपद हरदोई)
 3.मुजीब पुत्र मुसीर (निवासी ग्राम रानीखेड़ा मजरा मण्डौली, थाना संडीला, जनपद हरदोई)
 4. अभिषेक उर्फ कल्लू पुत्र संजय कुमार (निवासी ग्राम बिजौली, थाना अतरौली, जनपद हरदोई)
 5. रोहित तिवारी पुत्र प्रमोद तिवारी (निवासी ग्राम बिजौली, थाना अतरौली, जनपद हरदोई)
बरामदगी का विवरण:
पुलिस ने इन अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में माल बरामद किया है, जिसमें शामिल हैं:
 848 ग्राम सफेद धातु (चांदी) के अधगले आभूषण
 23 ग्राम 480 मिलीग्राम पीली धातु (सोना) के अधगले आभूषण
 01 अदद मोबाइल फोन और 2500 रुपये नगद
  घटना में प्रयुक्त एक अदद BREZZA कारऔर एक अदद मोटरसाइकिल
 05 अदद अवैध तमंचे व 11 अदद जिन्दा कारतूस
पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा, लंबा है आपराधिक इतिहास
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त सभी अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके द्वारा अपना दैनिक जीवन यापन करने के उद्देश्य से लूट की घटना कारित की गई थी। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा उक्त लूट की घटना कारित करना भी स्वीकार किया गया है। अभियुक्तगणों द्वारा पीली व सफेद धातु के आभूषण को गलाकर बेचने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था。
पकड़े गए अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास भी बेहद लंबा है। अभियुक्त सत्यपाल मौर्या पर पहले से ही चोरी, जानलेवा हमला (307 भादवि), आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और गुंडा अधिनियम के तहत थाना संडीला व मलिहाबाद (लखनऊ) में कई मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त मुजीब पर थाना चौक (लखनऊ) में धारा 304(2)/317(2) बीएनएस का मामला दर्ज है। इसके साथ ही अभियुक्त अभिषेक उर्फ कल्लू पर थाना अतरौली में पॉक्सो (POCSO) एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराएं पंजीकृत हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से बरामद अवैध शस्त्रों के संबंध में थाना कासिमपुर पर क्रमशः मु०अ०सं० 257/2026, 258/2026, 260/2026 व 261/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा मु०अ०सं० 259/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं। पुलिस द्वारा सभी के खिलाफ आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
#TheTelecast / Akhil Singh

सर्राफा व्यापारी से हुई सनसनीखेज लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, ब्रेज़ा कार, बाइक और अवैध असलहों के साथ 5 शातिर लुटेरे गिरफ्तार . #हरदोई: जनपद के थाना कासिमपुर क्षेत्र में बीते 17 जून को एक सर्राफा व्यापारी से हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का हरदोई पुलिस ने महज़ कुछ ही दिनों में सफल अनावरण कर दिया है। स्वात, सर्विलांस, एसओजी (SOG) और थाना कासिमपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने निगोहिया रोड पर घेराबंदी करके घटना से संबंधित 05 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इनके पास से भारी मात्रा में लूटे गए सोने-चांदी के अधगले आभूषण, नगदी, अवैध असलहे और घटना में प्रयुक्त एक ब्रेज़ा कार व मोटरसाइकिल बरामद हुई है। क्या थी पूरी घटना? दिनांक 17 जून 2026 को मो० नसीम पुत्र नसीर, निवासी हसनापुर (थाना कासिमपुर, जनपद हरदोई), जिनकी घुघैरा चौराहे पर सोने-चांदी की दुकान है, शाम करीब 7:00 बजे अपनी दुकान बंद करके अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में जमुनिया चौराहे से आगे ग्राम रसूलपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर दो अज्ञात मोटरसाइकिलों पर सवार 4 अज्ञात व्यक्तियों ने नसीम से जेवरातों और एक मोबाइल फोन से भरा बैग छीन लिया था और मौके से फरार हो गए थे। इस संबंध में वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कासिमपुर पर मु०अ०सं० 250/26 धारा 309(4) बीएनएस (BNS) पंजीकृत किया गया था, जिसमें विवेचना के दौरान धारा 312(2)/317(3) बीएनएस की वृद्धि की गई। निगोहिया रोड पर घेराबंदी कर दबोचे गए बदमाश श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई द्वारा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के नेतृत्व में 4 टीमें गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। पुलिस टीमें लगातार सीसीटीवी (CCTV) फुटेज, आसपास के लोगों से पूछताछ और सर्विलांस की मदद से सुराग तलाश रही थीं। इसी दौरान आज दिनांक 23 जून 2026 की रात्रि को मुखबिर द्वारा सटीक सूचना दी गई कि उपरोक्त लूट की घटना से संबंधित अभियुक्तगण आसू तिराहा संडीला की तरफ से आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा निगोहिया रोड पर घेराबंदी की गई। उसी दौरान एक कार व मोटरसाइकिल पर कुछ व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए, जिनको पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया तो दोनों वाहनों पर सवार व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया। लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर दोनों वाहनों पर सवार कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता: 1.सत्यपाल मौर्या पुत्र मैकू (निवासी ग्राम सुन्दरपुर, थाना संडीला, जनपद हरदोई) 2.अमित सिंह पुत्र राजेश सिंह (निवासी ग्राम खसरौल, थाना अतरौली, जनपद हरदोई) 3.मुजीब पुत्र मुसीर (निवासी ग्राम रानीखेड़ा मजरा मण्डौली, थाना संडीला, जनपद हरदोई) 4. अभिषेक उर्फ कल्लू पुत्र संजय कुमार (निवासी ग्राम बिजौली, थाना अतरौली, जनपद हरदोई) 5. रोहित तिवारी पुत्र प्रमोद तिवारी (निवासी ग्राम बिजौली, थाना अतरौली, जनपद हरदोई) बरामदगी का विवरण: पुलिस ने इन अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में माल बरामद किया है, जिसमें शामिल हैं: 848 ग्राम सफेद धातु (चांदी) के अधगले आभूषण 23 ग्राम 480 मिलीग्राम पीली धातु (सोना) के अधगले आभूषण 01 अदद मोबाइल फोन और 2500 रुपये नगद घटना में प्रयुक्त एक अदद BREZZA कारऔर एक अदद मोटरसाइकिल 05 अदद अवैध तमंचे व 11 अदद जिन्दा कारतूस पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा, लंबा है आपराधिक इतिहास पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त सभी अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके द्वारा अपना दैनिक जीवन यापन करने के उद्देश्य से लूट की घटना कारित की गई थी। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा उक्त लूट की घटना कारित करना भी स्वीकार किया गया है। अभियुक्तगणों द्वारा पीली व सफेद धातु के आभूषण को गलाकर बेचने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था。 पकड़े गए अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास भी बेहद लंबा है। अभियुक्त सत्यपाल मौर्या पर पहले से ही चोरी, जानलेवा हमला (307 भादवि), आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और गुंडा अधिनियम के तहत थाना संडीला व मलिहाबाद (लखनऊ) में कई मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त मुजीब पर थाना चौक (लखनऊ) में धारा 304(2)/317(2) बीएनएस का मामला दर्ज है। इसके साथ ही अभियुक्त अभिषेक उर्फ कल्लू पर थाना अतरौली में पॉक्सो (POCSO) एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराएं पंजीकृत हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से बरामद अवैध शस्त्रों के संबंध में थाना कासिमपुर पर क्रमशः मु०अ०सं० 257/2026, 258/2026, 260/2026 व 261/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा मु०अ०सं० 259/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं। पुलिस द्वारा सभी के खिलाफ आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। #TheTelecast / Akhil Singh

Hardoi, Hardoi | Jun 23, 2026