सोनो: डा. राजीव रंजन ने पुनः सिमुलतला आवासीय विद्यालय के प्राचार्य के रूप में दिया योगदान
Sono, Jamui | Oct 19, 2025 सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।" यह उक्ति सिमुलतला आवासीय विद्यालय के प्राचार्य डा. राजीव रंजन के संदर्भ में पूर्णतः सार्थक प्रतीत होती है। शनिवार की देर शाम सात बजे डा. रंजन ने निलंबनमुक्ति के उपरांत पुनः प्राचार्य पद पर अपना योगदान दिया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य सह उप प्राचार्य सुनील कुमार सहित विद्यालय के कई शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मी उपस्थित थे।