कालीपहाड़ी गांव में पुरानी रंजिश के चलते 26 वर्षीय खेमचंद के साथ दबंगों ने मारपीट की। परिजनों के अनुसार आरोपियों ने उसे पकड़कर चौराहे पर बेरहमी से पीटा। बचाव करने आए परिजनों को भी चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल खेमचंद को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई गई और पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है।