नकुड: ढायकी मे तकनीकी समस्या के चलते किसानों को बिना खाद वापस लौटना पड़ा
गांव ढायकी स्थित साधन सहकारी समिति में सोमवार को तकनीकी खराबी के चलते खाद वितरण नहीं हो सका। मशीन में नेटवर्क कनेक्टिविटी न आने से सुबह से खाद लेने पहुंचे सैकड़ों किसानों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। किसानों ने बताया कि धान बुवाई के मौसम में खाद की समय पर उपलब्धता बेहद जरूरी है, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है।