धनघटा: महुली पुलिस ने वृद्धजनों के बीच पहुंचकर सुनी समस्याएं और दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
संतकबीरनगर,जनसेवा, संवेदनशीलता और जनता के साथ विश्वास निर्माण की नीति के तहत थाना महुली की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों का भ्रमण कर वृद्धजनों से मुलाकात की। इस दौरान पुलिस टीम ने उनके घर पहुंचकर कुशलक्षेम जानी और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। कम्युनिटी पुलिसिंग य