इटारसी नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने वार्ड क्रमांक 33 में विधायक निधि से निर्माणाधीन 100 मीटर सीसी सड़क का सोमवार दोपहर करीब 3 बजे स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, उपयोग हो रही सामग्री एवं प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी रहे।