राजापुर: सरधुवा के चिल्ली मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में घायल 55 वर्षीय किसान की हुई मौत, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
सरधुवा के चिल्ली मोड़ के पास बीती 6 फरवरी को सड़क दुर्घटना मे घायल हुए 55 वर्षीय किसान श्याम रैदास पुत्र महाराजदीन नि० गड़ौली की बीते बुधवार को मौत हो गई,श्याम अपने खेत से घर की ओर पैदल जा रहे थे,तभी उन्हें बाइक ने टक्कर मार दिया था। जिनका इलाज सतना मे चल रहा था। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर शव का आज गुरुवार की दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय मे PM कराया है।