मधुबन में वाहन जांच के दौरान तीन साइलेंसर लगी बुलेट जब्त मधुबन थाना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान साइलेंसर लगे तीन बुलेट मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है। यह कार्रवाई सोमवार को विभिन्न स्थानों पर की गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के दौरान तीनों बुलेट मोटरसाइकिल में अवैध रूप से साइलेंसर लगाए गए थे, जिससे तेज आवाज हो रही थी।