धामपुर: शेरकोट के एक ट्रक परिचालक की गाजियाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव रखकर शेरकोट में जांच की मांग
गुरुवार की दोपहर करीब 1:00 बजे शेरकोट मे हाईवे के पास होंडा शोरूम के समीप ट्रांसपोर्ट के सामने ट्रक परिचालक का शव रखकर कार्रवाई की मांग की गई।मोहल्ला आचारजान निवासी विशना सिंह ट्रक पर परिचालक के रूप में गाजियाबाद गया था। वहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।परिवार के लोगों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं।