झालरापाटन: रेणी वाले बालाजी मंदिर की वर्षगांठ पर विशाल भंडारा, 10,000 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया, कई धार्मिक कार्यक्रम हुए
झालरापाटन में रेणी वाले बालाजी मंदिर की दूसरी वर्षगांठ गुरुवार शाम को धूमधाम से मनाई गई। और कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए,जिसमें मंदिर समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन भी शामिल था। इस भंडारे में लगभग 10,000 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।सेवा दल के संरक्षक ज्ञान चंद जैन ने शुक्रवार सुबह 7 बजे बताया कि कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी सेवा दी।