दमोह: टॉकीज तिराहा पार्किंग में खड़ी 5 कारों में तोड़फोड़, मुंह ढक्कर पहुंचे अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी कोतवाली पुलिस
Damoh, Damoh | Jun 25, 2026 दमोह के टॉकीज तिराहा पार्किंग में बुधवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने पांच कारों में ईंट-पत्थर मारकर तोड़फोड़ कर दी। प्रत्यक्षदर्शी आदित्य सोनी ने दो युवकों को वारदात करते देखा, जिनमें एक ने चेहरा ढक रखा था। शोर मचाने पर दोनों पुराना तालाब की ओर भाग गए। पीड़ितों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। टीआई मनीष कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालकर तलाश शुरू की।