बाढ़: सावन मेले को लेकर रेल पुलिस हाई अलर्ट, बाढ़ स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Barh, Patna | Jul 28, 2026 सावन मेले को लेकर रेल पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। बाढ़ रेलवे स्टेशन समेत सभी प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रेल एसपी अनंत कुमार राय ने मंगलवार को लगभग 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि अतिरिक्त जीआरपी-आरपीएफ जवानों की तैनाती, स्पेशल ट्रेनों में एस्कॉर्ट, लगातार गश्त और नशाखुरानी से बचाव के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।