पन्ना: प्रधानमंत्री सहित अन्य नेताओं की फोटो पर काला रंग पोतने से बवाल, संतों ने किया अर्धनग्न विरोध
Panna, Panna | Apr 2, 2026 मध्य प्रदेश के पन्ना में ग्राम पंचायत झिन्ना के प्रवेश द्वार पर जमकर हंगामा हुआ। यहाँ प्रधानमंत्री मोदी और अन्य दिग्गज नेताओं की तस्वीरों पर पुती कालिख देख, पंजाब-हरियाणा से आए संत भड़क गए और अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान लगी कालिख हटाई नहीं गई थी। प्रशासन की इस बड़ी लापरवाही ने अब तूल पकड़ लिया है।