सिवनी मालवा: चाकूबाजी व लूट मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, घर में घुसकर बुजुर्ग पर किया था हमला
सिवनी मालवा में चाकूबाजी और लूट की घटना में पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, मामले में एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। सोमवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी सुधाकर बारसकर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष कटारे और अनिल बाथव के तौर पर हुई है। इस मामले का तीसरा आरोपी अभी भी पुलिस की गिर