मंडला: देवगांव संगम पर दर्दनाक हादसा, बच्चियों को बचाते हुए आरक्षक शिव कुमार परस्ते की मौत, पुलिस में शोक
Mandla, Mandla | May 4, 2026 मंडला जिले के देवगांव संगम से एक अत्यंत दुखद और हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां बहादुरी और मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक आरक्षक ने अपनी जान गंवा दी। जानकारी के अनुसार आरक्षक शिव कुमार परस्ते अपने परिवार के साथ मां नर्मदा नदी में स्नान करने देवगांव संगम पहुंचे थे। इसी दौरान नदी में नहा रही 2 बच्चियां अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं।