बड़ौद: ग्राम बापचा में खेत की मेड़ से पानी निकालने को लेकर दो भाइयों ने एक भाई के साथ की गाली-गलौज व मारपीट, प्रकरण दर्ज
बडौद थाने से 29 अक्टूबर शाम 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बापचा निवासी फरियादी भगवान लाल पिता किशन लाल सूर्यवंशी 35 वर्ष ने थाने पर शिकायत दर्ज करवाई कि उसके भाइयों द्वारा खेत की मेड़ से पानी निकालने की बात को लेकर उसके साथ मारपीट की है पुलिस द्वारा फरियादी की शिकायत पर आरोपीगण प्रभुलाल एवं राधेश्याम के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है