भोरे: भाकपा माले का प्रतिवाद मार्च: निर्दोषों की रिहाई और हत्यारे को सजा देने की मांग
भोरे थाना क्षेत्र के महरादेउर गांव में सुमन देवी हत्या के दोषियों को कड़ी सजा देने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तथा सड़क जाम मामले में गिरफ्तार किए गए निर्दोष लोगों को बिना शर्त रिहाई की मांग को लेकर रविवार की दोपहर 2 बजे भाकपा माले ने प्रतिवाद मार्च निकाला। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने सरकार एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।