मढ़ौरा: सलिमापुर: अतिक्रमण हटाने के दौरान मकान की छत में आई दरार
प्रखंड के सलिमापुर में सड़क किनारे बने रणविजय सिंह उर्फ संजीव सिंह के मकान के सिढी पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान मकान के छत में दरार आने से विवाद उत्पन हो गया। गुरुवार को दोपहर एक बजे अंचल कर्मी ने जानकारी दिया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सलिमापुर में अतिक्रमण किये गये सिढ़ी को हटाया जा रहा था जिससे मकान के छत में दरार की सूचना मिली है।