कोंडागांव: लगातार बारिश से बम्हनी में नदी का बढ़ा जलस्तर, बम्हनी सहित दर्जनों गांवों का कोंडागांव जिला मुख्यालय से टूटा संपर्क
कोंडागांव विकासखंड के ग्राम पंचायत बम्हनी में बारिश के चलते नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी का पानी अब पुल के ऊपर से बह रहा है। जिसके कारण जिला मुख्यालय कोंडागांव से बम्हनी सहित दर्जनों गांवों का संपर्क पूरी तरह से टूट गया है। रविवार को जलस्तर में अचानक आई बढ़ोतरी के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए शहर आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है।