गोहद: मालनपुर में 1 माह के बच्चे की हत्या, पति घायल, मामला दर्ज, महिला गिरफ्तार
Gohad, Bhind | Nov 2, 2025 मालनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फरियादी जगन्नाथ बघेल निवासी महुआखेरा हाल मालनपुर ने पुलिस को बताया।कि घरेलू विवाद के चलते पत्नी उषा बघेल ने एक माह के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी।एवं चाकू से हमला कर दिया।जिससे फरियादी घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी एसडीओपी महेंद्र गौतम द्वारा रविवार को 2 बजे साझा की।