सिवनी: पुलिस लाइन सिवनी में 10 दिवसीय ब्राइटर माइंड्स क्लास का समापन, बच्चों को मिले प्रमाण-पत्र
Seoni, Seoni | May 20, 2026 सिवनी पुलिस लाइन में आयोजित 10 दिवसीय “ब्राइटर माइंड्स क्लास” का सफल समापन हुआ। बुधवार को बताया गया कि समर कैंप अभियान के तहत बच्चों को डांस, योग, ध्यान, एक्सरसाइज और ब्रेन एक्टिविटीज के जरिए मानसिक व शारीरिक विकास का प्रशिक्षण दिया गया। समापन अवसर पर प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।