चूरू: रामगढ़ की विवाहिता पति का साथ छोड़ 13 साल छोटे युवक के साथ रह रही लिव इन, धमकी मिली तो पहुंचे एसपी दफ्तर
Churu, Churu | Sep 7, 2024 चूरू जिले के निकटवर्ती रामगढ़ की एक 37 वर्षीय महिला ने अपने पति का साथ छोड़कर अपने से 13 साल छोटे युवक का हाथ थाम लिया है। दोनों लिव इन रिलेशन में रह रहे हैं। युवक बोरी पीपे का काम करता है, जिसकी महिला से 8 साल से जान पहचान है। लिव इन में रह रहे इन दोनों को जब धमकी मिली तो वह एसपी दफ्तर पहुंचे।