चूरू: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट के जन्मदिन पर चूरू में हुए सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम
Churu, Churu | Sep 7, 2024 पिंजरापोल सोसाइटी तारानगर रोड चूरू में नगर परिषद के पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया ने गो पूजन करते हुए गोवंश के लिए हरे घास से भरी पांच पिकअप को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। चूरू शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से पारितोषिक वितरण, पंखा रोड स्थित मुक्तिघाम एवं कब्रिस्तान में वृक्षारोपण तथा गौशाला में गायों को गुड खिलाया गया।