चूरू: सैनिक बस्ती स्थित पूर्व मंत्री के आवास पर सदस्यता अभियान को लेकर हुई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की मीटिंग
Churu, Churu | Sep 7, 2024 अल्पसंख्यक मोर्चा शहर मंडल दक्षिण अध्यक्ष बाबू भाई टेलर की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। मोर्चा जिलाध्यक्ष अख्तर खान ने मुख्य वक्ता के रूप में कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाहते हैं कि हर वर्ग का व्यक्ति बीजेपी का सदस्य बने। अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता मिस्ड कॉल के माध्यम से मुस्लिम समाज को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड कर भाजपा का सदस्य बनाये।