चूरू: देपालसर के प्राचीन तारागढ़ी गणेश मंदिर में आयोजित मेले में उमड़ी भीड़, 1151 किलो के एक लड्डू का लगाया भोग
Churu, Churu | Sep 7, 2024 तारागढ़ी सिद्धपीठ गणेश मंदिर में शनिवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर मेले में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। मेला स्थल पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारे देखी गई। गणेश सेवा समिति के तत्वावधान में 1151 किलो के केसरिया लड्ड का भोग लगाया गया ओर दिनभर श्रद्धालुओं को इसका प्रसाद वितरित किया गया। आपको बता दें यहां दक्षिण मुखी भगवान गणेश की प्रतिमा आकर्षण का केन्द्र है।